नोएडा की पारस टियरा सोसाइटी में AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी आग, बड़ा हादसा टला
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (17/07/2026): नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसाइटी में गुरुवार देर रात सातवीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एयर कंडीशनर (एसी) में शॉर्ट सर्किट होने के बाद विस्फोट हुआ, जिसके चलते आग ने फ्लैट के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि समय पर कार्रवाई होने से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई।
घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पूरी तरह बुझाई और कूलिंग का कार्य किया, ताकि दोबारा आग भड़कने की कोई आशंका न रहे।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट सामने आया है। शॉर्ट सर्किट के कारण एसी में ब्लास्ट हुआ और उससे निकली चिंगारियों ने आग का रूप ले लिया। फिलहाल विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है ताकि घटना के सभी कारण स्पष्ट हो सकें।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। यह घटना थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के अंतर्गत हुई। समय रहते आग पर नियंत्रण मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया और आसपास के फ्लैटों को भी सुरक्षित बचा लिया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।