शाहजहानाबाद रिडेवलपमेंट कॉरपोरेशन का बदला नाम

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (11 July 2026): दिल्ली सरकार ने राजधानी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शाहजहानाबाद रिडेवलपमेंट कॉरपोरेशन का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम कर दिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में निगम की वार्षिक आम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुरानी दिल्ली के समग्र पुनर्विकास, विरासत संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य राजधानी की ऐतिहासिक पहचान को उसके मूल स्वरूप के साथ संरक्षित करते हुए उसे आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है।

बैठक में ऐतिहासिक चांदनी चौक के पुनर्विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजार का डिजाइन ऐसा तैयार किया जाए, जिसमें चांदनी चौक की ऐतिहासिक पहचान, पारंपरिक स्वरूप और सांस्कृतिक विरासत स्पष्ट रूप से दिखाई दे। उन्होंने कहा कि पुनर्विकास के दौरान आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाए, लेकिन क्षेत्र की मूल वास्तुकला और ऐतिहासिक चरित्र से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐतिहासिक टाउन हॉल के पुनर्विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टाउन हॉल का एक प्रमुख प्रवेश और निकास द्वार चांदनी चौक की ओर भी विकसित किया जाए, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही अधिक सुगम हो सके। इसके साथ ही बाजार में पर्यटकों की सहायता के लिए एक आधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए, जहां आगंतुकों को मार्गदर्शन, सूचना और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी दिल्ली की विरासत केवल राजधानी की पहचान नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए विरासत संरक्षण और आधुनिक विकास को साथ लेकर चलना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, पर्यटन को नई गति मिलेगी और पुरानी दिल्ली विश्वस्तरीय विरासत क्षेत्र के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित करेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।