Noida News (09/07/2026): लगातार हो रही बारिश ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शहर की कई मुख्य सड़कें और रिहायशी इलाके पानी से भर गए, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए दिनभर बारिश और करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। हालिया बारिश के बाद तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे उमस से राहत जरूर मिली, लेकिन जलभराव ने मुश्किलें बढ़ा दीं।
बारिश का सबसे अधिक असर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, फिल्म सिटी रोड, अट्टा बाजार, सेक्टर-15 नयाबांस, एलिवेटेड रोड से सेक्टर-61 की ओर जाने वाले मार्ग, मॉडल टाउन गोलचक्कर और पर्थला सिग्नेचर ब्रिज के आसपास देखने को मिला। इसके अलावा सेक्टर-19, सेक्टर-21ए, सेक्टर-31, सेक्टर-58, खोड़ा कॉलोनी, सर्फाबाद गांव समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। जगह-जगह जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और कई मार्गों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
स्थिति को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। जलभराव वाले 28 संवेदनशील स्थानों पर पंप लगाकर पानी निकालने का काम शुरू किया गया है। साथ ही संबंधित विभागों के कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया गया है ताकि पानी की निकासी जल्द से जल्द सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि शहर के निचले इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन भी लगाए जाएंगे।
लगातार बारिश के चलते कई प्रमुख चौराहों और सड़कों पर ट्रैफिक सिग्नल भी बंद हो गए, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मैन्युअल तरीके से वाहनों का संचालन कराया। वहीं, लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नोएडा प्राधिकरण ने कॉल सेंटर और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को सक्रिय कर दिया है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले रास्तों से बचें, मौसम संबंधी सलाह का पालन करें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्राधिकरण को दें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।