‘डेटा कहां से आया?’ AAP के दावों पर भाजपा ने उठाए सवाल | AAP का जोरदार प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (06 जुलाई 2026): आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन (Protest) से पहले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) ने पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उसके दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब स्वास्थ्य सेवाओं (Health Services) से जुड़े मामलों की जांच (Investigation) अभी पूरी ही नहीं हुई है, तो आम आदमी पार्टी के पास आंकड़े (Data) कहां से आ गए।

हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने अपने पूरे राजनीतिक कार्यकाल में भ्रष्टाचार (Corruption) की राजनीति की और अब जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नेतृत्व वाली सरकार पिछले 10 वर्षों में हुए कथित घोटालों की जांच करा रही है, तब वह जनता का ध्यान भटकाने के लिए प्रदर्शन कर रही है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए स्वयं दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) को जांच सौंपी है। ऐसे में जांच पूरी होने से पहले विपक्ष द्वारा आंकड़े पेश करना गंभीर सवाल खड़े करता है। मल्होत्रा ने कहा कि इससे यह भी प्रतीत होता है कि आम आदमी पार्टी का अब भी उन पुराने अधिकारियों से संबंध है, जिन पर घोटालों में शामिल होने के आरोप हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार पारदर्शिता (Transparency) और जवाबदेही (Accountability) के सिद्धांत पर काम कर रही है और किसी भी मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सच्चाई जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी और जनता को गुमराह करने की कोशिश सफल नहीं होगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।