ग्रेटर नोएडा के सभी औद्योगिक सेक्टरों में लघु उद्योग भारती करेगी संगठन का विस्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (4 जुलाई 2026): लघु उद्योग भारती (LUB) की ग्रेटर नोएडा इकाई की कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को इकोटेक-3 स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को सभी औद्योगिक सेक्टरों तक मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रेटर नोएडा के प्रत्येक औद्योगिक सेक्टर के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे, ताकि उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े बिजली, आधारभूत सुविधाओं और प्रशासनिक विषयों पर प्रभावी समन्वय स्थापित करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी।

संभाग महासचिव अनूपम जी ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की कार्यप्रणाली, आगामी योजनाओं और सदस्य इकाइयों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उद्यमियों से केंद्र एवं राज्य सरकार की MSME योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष ईशान अग्रवाल ने की। इस दौरान कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, वीर सिंह, राघवेंद्र जी, हाकिम सिंह जी, देवव्रत जी तथा सचिव रत्नेश जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने अपने-अपने औद्योगिक क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान को लेकर सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि GNIDA, बिजली विभाग एवं जिला उद्योग केंद्र के साथ समन्वय के लिए विशेष समिति गठित की जाएगी। साथ ही ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को बढ़ावा देने तथा निर्यात को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अगले माह वेंडर डेवलपमेंट मीट आयोजित की जाएगी। संगठन ने नए उद्यमियों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान को और तेज करने का भी निर्णय लिया।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा को उत्तर प्रदेश का अग्रणी MSME हब बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया। अध्यक्ष ईशान अग्रवाल ने कहा कि लघु उद्योग भारती उद्यमियों की समस्याओं के समाधान, उद्योग हितों की रक्षा और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।