नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची लोकसभा हाउस कमेटी, निर्माण कार्यों की समीक्षा

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (03/07/2026): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में लोकसभा हाउस कमेटी (2025-26) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें एयरपोर्ट परियोजना की प्रगति, प्रशासनिक तैयारियों और यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। दादरी के विधायक तेजपाल नागर भी बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने इस दौरे और बैठक की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल के माध्यम से साझा की।

बैठक के दौरान एयरपोर्ट से जुड़ी व्यवस्थाओं, क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत सुविधाओं तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद लोकसभा हाउस कमेटी के सदस्यों ने एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान परियोजना की वर्तमान प्रगति, आगामी चरणों और विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जो प्रदेश में निवेश, उद्योग, पर्यटन, रोजगार और अंतरराष्ट्रीय संपर्क को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के संचालन शुरू होने से गौतमबुद्ध नगर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, सांसद डॉ. भोला सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने एयरपोर्ट परियोजना को समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।