योगी सरकार का दिव्यांगजनों को बड़ा तोहफा, आश्रय गृहों की बढ़ी अनुदान राशि

टेन न्यूज नेटवर्क

Lucknow News (03/07/2026): उत्तर प्रदेश सरकार ने मानसिक रूप से दिव्यांग एवं निराश्रित व्यक्तियों की देखभाल को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की समीक्षा बैठक में आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्रों और ‘हाफ वे होम’ में रहने वाले प्रत्येक संवासी के भरण-पोषण के लिए दी जाने वाली मासिक अनुदान राशि 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने के निर्देश दिए। सरकार का मानना है कि इससे संस्थानों में रहने वाले दिव्यांगजनों को बेहतर भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसिक रूप से दिव्यांग एवं निराश्रित व्यक्ति पूरी तरह संस्थागत देखभाल पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में उनकी दैनिक आवश्यकताओं, पौष्टिक आहार, चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षित वातावरण की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आश्रय गृहों में रहने वाले सभी संवासियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

बैठक में मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों तक सरकारी योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचाने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में नियमित रूप से सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि पात्र दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र तथा अन्य आवश्यक सहायक उपकरण समय पर उपलब्ध कराए जा सकें। साथ ही श्रवण बाधित बच्चों की समय रहते पहचान कर उनका समयबद्ध कॉक्लियर इम्प्लांट तथा उपचार के बाद प्रभावी पुनर्वास सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की सभी योजनाओं का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है। उन्होंने सामाजिक, शैक्षिक, चिकित्सकीय एवं आर्थिक पुनर्वास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। इसके अलावा विशेष विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन, बाधारहित परिसर तथा प्रशिक्षित शिक्षकों की समयबद्ध नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा किसी भी स्तर पर प्रभावित न हो।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।