नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने किया अध्ययन भ्रमण
जेवर/ग्रेटर नोएडा, 2 जुलाई 2026: लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का स्थानीय अध्ययन एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने की। इस दौरान सांसदों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने एयरपोर्ट की वर्तमान प्रगति, भविष्य की विकास योजनाओं और यात्री सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया।
अधिकारियों ने समिति को एयरपोर्ट की अत्याधुनिक अवसंरचना, वीआईपी एवं वीवीआईपी लाउंज, प्रस्थान एवं आगमन टर्मिनल, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी पहलों की जानकारी दी। साथ ही AAI, NIAL, YEIDA, BCAS, CISF, BOI, CBIC एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय तथा भविष्य में आवश्यक चिकित्सीय एवं परिचालन सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में सांसद अपराजिता सारंगी, कोडिकुन्निल सुरेश, अक्षय यादव, भोला सिंह, सतीश कुमार गौतम, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, मीनाक्षी सिंह, तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी एवं श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ. महेश शर्मा ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वाइस चेयरमैन क्रिस्टोफ श्नेलमैन, YEIDA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, जिला प्रशासन एवं सभी संबंधित एजेंसियों का सफल आयोजन एवं उत्कृष्ट समन्वय के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में विकसित हो रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश, रोजगार सृजन और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी का नया केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह परियोजना भारत की नागरिक उड्डयन अवसंरचना को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने वाली ऐतिहासिक पहल साबित होगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।