गौतमबुद्ध नगर में भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का भव्य स्वागत
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (01/07/2026): भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का बुधवार को गौतमबुद्ध नगर में भव्य स्वागत किया गया। मेरठ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह के लिए जाते समय बिसरख मंडल के गौर चौक पर भाजपा नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व एमएलसी एवं विधायक श्रीचंद शर्मा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के बीच नवाब सिंह नागर का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने स्वागत के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित संगठन और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के सहयोग के बल पर वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।

इस अवसर पर एमएलसी एवं विधायक श्रीचंद शर्मा ने कहा कि पूर्व राज्य मंत्री एवं पूर्व विधायक नवाब सिंह नागर का लंबा राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने नवाब सिंह नागर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए जिले के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं ने अनुशासन, समर्पण और उत्साह के साथ ऐतिहासिक स्वागत कर संगठन की एकजुटता का परिचय दिया है।
स्वागत समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, सुभाष भाटी, गजेंद्र मावी, सतेंद्र नागर, सरदीप नागर, रामकुमार नागर, कर्मवीर आर्य, प्रेम प्रधान, वंदना वानखेड़े, लोकेश त्यागी, मनोज मावी, अर्पित तिवारी, महेंद्र नागर, दिनेश भाटी, अजय निगम, उमेश भाटी, वेद नागर, आनंद भाटी, अजीत मुखिया, ममता तिवारी, शेखर नागर, मुकेश चौहान, सुशील भाटी, एडवोकेट सुनील नागर, सीताराम शर्मा, यशवीर नागर, सचिन अंबावत, सुनील खारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।