गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 6 एसीपी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (01/07/2026): गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी आदेश के तहत छह एसीपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कुछ अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है, जबकि कुछ को अतिरिक्त दायित्व भी सौंपे गए हैं।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की ओर से जारी आदेश के अनुसार राजेंद्र कुमार गौतम (पीपीएस) अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अग्रिम आदेश तक सहायक पुलिस आयुक्त (आंकिक) का कार्य भी संभालेंगे।
वहीं, राजीव कुमार सिसौदिया (पीपीएस) को पुलिस आयुक्त के स्टाफ ऑफिसर पद से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस आयुक्त चतुर्थ, ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। डॉ. रवि शंकर (पीपीएस), जो अब तक नोएडा/सेंट्रल नोएडा यातायात के एसीपी थे, उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय, ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मयंक तिवारी (पीपीएस) को सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय, नोएडा नियुक्त किया गया है। पवन कुमार (पीपीएस) को ग्रेटर नोएडा यातायात एवं मुख्यालय/आंकिक की जिम्मेदारी से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात नोएडा/सेंट्रल नोएडा बनाया गया है।
इसके अलावा शकील मोहम्मद (पीपीएस) अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अग्रिम आदेश तक सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।