जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के नाम पर वसूली करने का आरोप, पर्चे पर लिखकर दिया गया दलाल का नंबर
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (26 जून 2026): नोएडा के जिला अस्पताल में सीटी स्कैन (CT Scan) के नाम पर कथित अवैध वसूली (Illegal Recovery) का मामला सामने आया है। सिरदर्द का इलाज कराने आई एक महिला मरीज ने आरोप लगाया कि अस्पताल के पर्चे पर एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर लिखकर उसे सीटी स्कैन कराने के लिए भेजा गया, जहां उससे 1,000 रुपये की मांग की गई।
पीड़िता के अनुसार, डॉक्टर से परामर्श के बाद उसे सरकारी पर्चे पर एक नंबर लिखकर दिया गया और सीटी स्कैन कराने की सलाह दी गई। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने अस्पताल परिसर के बाहर उसे रोककर पैसे मांगे। जब मरीज और उसके परिजनों ने विरोध किया तो कथित दलाल मौके से फरार हो गया।
मामले को लेकर अस्पताल परिसर में कुछ देर हंगामा भी हुआ। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है। समिति में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अरविंद कुशवाहा, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. निरुपमा आर्य और आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. बृजेश कुमार सिंह को शामिल किया गया है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि प्रकाशित खबरों तथा शिकायतकर्ता जीशान की शिकायत के आधार पर दो दिनों के भीतर जांच पूरी कर अपनी आख्या प्रस्तुत करें, ताकि दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।