नोएडा की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, एलिवेटेड रोड परियोजनाओं को भी मिलेगी रफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (26 November 2026): नोएडा में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर की प्रमुख सड़कों को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में नोएडा प्राधिकरण ने कदम बढ़ाया है। गुरुवार को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) प्रीति जायसवाल ने वर्क सर्किल-1 से 5 के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मॉडल रोड, एलिवेटेड रोड, स्वच्छता व्यवस्था और महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्राधिकरण की योजना के तहत अट्टा पीर से एडोब क्रॉसिंग, बॉटनिकल गार्डन से न्यू अशोक नगर तक डीएससी मार्ग, हाजीपुर अंडरपास से सेक्टर-51-52 अंडरपास तक 75 मीटर चौड़ा मार्ग, गिझोड़ रोड, कैलाश रोड, सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस रोड और बड़े डी-पार्क से छोटे डी-पार्क तक की सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा।

इन सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ बेहतर फुटपाथ, पैदल पार पथ, भूमिगत यूटिलिटी सेवाओं और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था विकसित करने की योजना है। एसीईओ ने परियोजनाओं के लागत आकलन को जल्द स्वीकृत कराकर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में महामाया फ्लाईओवर से यमुना पुश्ता तक एलिवेटेड रोड, एफएनजी पर छजारसी गांव के समीप एलिवेटेड रोड और प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन के टावर-1 के निर्माण की भी समीक्षा की गई। आवश्यक स्वीकृतियां और अनापत्तियां प्राप्त कर जल्द निविदा प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए।

वहीं, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नोएडा को देश में छठा और उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर एसीईओ ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा प्राधिकरण की विकास परियोजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि शहरवासियों तक विकास कार्यों की जानकारी आसानी से पहुंच सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।