नोएडा में फर्जी प्लॉट डील से 80 लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर 2 आरोपियों पर केस दर्ज

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (26/06/2026): नोएडा में भूखंड की खरीद-फरोख्त के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सेक्टर-86 स्थित 330 वर्गमीटर के एक प्लॉट का मालिक बताकर एक व्यक्ति से 80 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर थाना सेक्टर-24 पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित दीपक चौहान ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2025 में उनकी मुलाकात धर्मेंद्र चौहान से हुई। धर्मेंद्र ने स्वयं को सेक्टर-86 स्थित एक भूखंड का मालिक बताते हुए उसे बेचने का प्रस्ताव दिया। दोनों पक्षों के बीच करीब 1.95 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद बयाना, बैंक ट्रांसफर, चेक और नकद के माध्यम से अलग-अलग चरणों में कुल 80 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

शिकायत के अनुसार, तय समय बीत जाने के बावजूद आरोपी ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई और लगातार बहाने बनाता रहा। संदेह होने पर जब पीड़ित ने नोएडा प्राधिकरण से जानकारी प्राप्त की, तो पता चला कि संबंधित भूखंड का वास्तविक मालिक कोई अन्य व्यक्ति है। इसके बाद उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ।

पीड़ित का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। अदालत के निर्देश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों, भुगतान के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।