शारदा विश्वविद्यालय और वीवो इंडिया के बीच एमओयू साइन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (26/06/2026): शारदा विश्वविद्यालय और वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच उद्योग–शिक्षा सहयोग को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह पहल विश्वविद्यालय के इंडस्ट्री इंटीग्रेशन एंड नॉलेज एक्सचेंज सेल (IIKEC) द्वारा संपादित की गई।

इस समझौते का उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना तथा विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं उद्योगोन्मुखी शिक्षा से जोड़ना है। इस साझेदारी के माध्यम से ज्ञान के आदान-प्रदान, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप, उद्योग आधारित परियोजनाएं, कौशल विकास कार्यक्रम और उभरती प्रौद्योगिकियों से संबंधित प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह सहयोग शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करने, भविष्य के लिए तैयार प्रतिभाओं के विकास तथा संयुक्त नवाचार पहलों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस पहल से विद्यार्थियों के समग्र विकास, रोजगारपरक कौशल संवर्धन तथा उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप मानव संसाधन तैयार करने में सहायता मिलेगी।

इस एमओयू के दौरान वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डॉ. तक्ष कुमार, एचआर हेड (डीजीएम), आयुष कुमार, हेड – लर्निंग एंड डेवलपमेंट एवं उनकी टीम, तथा शारदा विश्वविद्यालय के डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, रजिस्ट्रार, डॉ. भुवनेश कुमार, डीन (रिसर्च), डॉ. एन. बी. सिंह, लॉन्चपैड निदेशक, डॉ. अमित सहगल, लेफ्टिनेंट डॉ. यशोधरा राज, सहायक निदेशक, IIKEC, विक्रांत चौधरी, एपी एवं एओ, IIKEC आदि मौजूद रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।