लखनऊ अग्निकांड: 15 बच्चों की मौत, 16 घायल; बाथरूम में छिपे बच्चों की दम घुटने से गई जान!

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (22 June 2026): लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर लगातार दर्दनाक जानकारियां सामने आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार हादसे में अब तक 15 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं कुछ बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन और राहत एजेंसियां घायलों के इलाज और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना ने पूरे इलाके को शोक और चिंता में डुबो दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह गैस सिलेंडर फटना हो सकती है, हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान कई बच्चे जान बचाने के लिए बाथरूम में छिप गए थे, लेकिन धुएं से दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है और प्रशासन आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहा है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।