सीएम योगी ने जलापूर्ति और वर्षाजल संचयन की तैयारियों का लिया जायजा

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (22/06/2026): उत्तर प्रदेश में मानसून की स्थिति और संभावित कम वर्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मौसम, पेयजल आपूर्ति, भूजल संरक्षण और वर्षाजल संचयन से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के किसी भी जिले में पेयजल संकट की स्थिति न बनने पाए और लोगों को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी संबंधित विभागों को समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बदलते मौसम और वर्षा की अनिश्चितता को देखते हुए जल संरक्षण को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ना होगा। उन्होंने लोगों से पानी की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के ‘कैच द रेन’ अभियान को गांव से लेकर शहर तक अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि वर्षाजल का अधिकतम संचयन सुनिश्चित हो सके।

बैठक में सिंचाई, पंचायती राज, भूगर्भ जल, नमामि गंगे, राजस्व और कृषि विभाग को समन्वित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण की योजनाओं को आधुनिक सिंचाई तकनीक, हरित ऊर्जा और वर्षाजल संचयन जैसे उपायों से जोड़ते हुए प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि भविष्य में संभावित जल संकट की स्थिति को कम किया जा सके।

मुख्यमंत्री योगी ने अमृत सरोवरों की नियमित सफाई, संरक्षण और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी सरकारी भवनों में वर्षाजल संचयन की प्रभावी व्यवस्था विकसित करने और उन्हें जल संरक्षण के आदर्श मॉडल के रूप में तैयार करने पर भी जोर दिया, ताकि समाज में जल बचाने के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा अभियान है। इसलिए प्रत्येक स्तर पर जागरूकता बढ़ाते हुए जल संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग को प्राथमिकता दी जाए।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।