“थाली-चम्मच के साथ जंतर-मंतर पहुंचेंगे ‘कॉकरोच’, NEET विवाद पर CJP का अनोखा प्रदर्शन आज”

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (20 जून 2026): NEET परीक्षा और कथित पेपर लीक (Paper Leak) मामले को लेकर आज एक बार फिर दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिलेगा। CJP ने दोपहर 1:00 बजे से प्रदर्शन का आह्वान किया है और समर्थकों से थाली और चम्मच लेकर पहुंचने की अपील की है।

जंतर-मंतर, कॉकरोच, CJP

संगठन का कहना है कि यह प्रदर्शन NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। CJP ने शिक्षा मंत्री (Education Minister) के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही खामियों के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए।

जंतर-मंतर, कॉकरोच, CJP

प्रदर्शन को प्रतीकात्मक रूप से “कॉकरोच प्रदर्शन” नाम दिया गया है। आयोजकों का दावा है कि थाली-चम्मच बजाकर वे सरकार और संबंधित एजेंसियों का ध्यान छात्रों की समस्याओं की ओर आकर्षित करेंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्रों, अभिभावकों और समर्थकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।