ED छापों पर भड़के संजय सिंह, बोले- AAP को तोड़ने के लिए एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (16 जून 2026): आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को कमजोर और तोड़ने के लिए केंद्रीय एजेंसियों (Central Agencies) का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर लोकतंत्र (Democracy) को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

संजय सिंह ने कहा कि पहले अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और उन्हें जेल भेजा गया, लेकिन जब कुछ नहीं मिला तो अब पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि AAP नेता दीपक सिंगला (Deepak Singla) और उनके परिजनों पर हो रही छापेमारी राजनीतिक प्रतिशोध (Political Vendetta) का हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि दीपक सिंगला के खिलाफ 2013 में दर्ज मामले की जांच पूरी हो चुकी है और मामला अदालत में विचाराधीन है, इसके बावजूद उनके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। संजय सिंह ने कहा कि मंगलवार को दीपक सिंगला के भाई रमन सिंगला के यहां छापेमारी की गई, जबकि गोवा में पार्टी कार्यकर्ता सोनू बजाज के यहां भी कार्रवाई हुई।

AAP सांसद ने आरोप लगाया कि जिन लोगों के यहां जांच एजेंसियों की कार्रवाई होती है, उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षी दलों को तोड़ने के लिए हर संभव हथकंडा अपना रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी इन दबावों के आगे झुकने वाली नहीं है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के खिलाफ एजेंसियों का इस्तेमाल बंद किया जाना चाहिए और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखी जानी चाहिए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।