नई दिल्ली सीट पर अव्यवस्था का आरोप, केजरीवाल ने बताया मानवाधिकारों का उल्लंघन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (5 फरवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बुधवार को सभी 70 सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। हालांकि, कुछ सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गड़बड़ी के आरोप लगाए। इसी कड़ी में नई दिल्ली विधानसभा सीट को लेकर आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई।

AAP प्रमुख और नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पोलिंग एजेंट्स को बाहर नहीं आने दिया जा रहा है और रिलीवर एजेंट्स को अंदर प्रवेश से रोका जा रहा है। इस मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने इसे “मानवाधिकारों का उल्लंघन” करार दिया।

AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दावा किया कि नई दिल्ली सीट के लगभग आधे बूथों से शिकायतें मिल रही हैं कि पोलिंग एजेंट को बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है और रिलीवर को अंदर जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा, “यदि पोलिंग एजेंट बाहर नहीं आ सकते, तो यह जानना मुश्किल होगा कि मतदान प्रक्रिया सही तरीके से चल रही है या नहीं। इससे फर्जी वोटिंग का भी खतरा हो सकता है।”

उन्होंने इस मुद्दे को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की और मांग की कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए रिलीवर एजेंट्स को बूथ में जाने की अनुमति दी जाए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।