दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न: तेज़ आंधी और बारिश के साथ साथ मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (15 जून 2026): दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दक्षिण दिल्ली (South Delhi) के कई इलाकों में हल्की बारिश (Rainfall) शुरू हो गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं, आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) के आसपास भी सुबह से रुक-रुक कर हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते मौसम सुहावना हो गया है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार रोहतक (Rohtak) की ओर से एक मजबूत संवहनीय बादल समूह (Convective Cloud System) तेजी से दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से अगले एक घंटे के भीतर राजधानी के अधिकांश हिस्सों में बारिश, गरज-चमक (Thunderstorm) और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि कई क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर झोंकों (Wind Gusts) की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की जा सकती है। ऐसे में पेड़ों के नीचे खड़े होने, खुले स्थानों में रुकने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।