National News (13 June 2026): असम के जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायु सेना का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच वायु सेना कर्मियों की जान चली गई। हादसे में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ़्लाइट लेफ़्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। घटना के बाद पूरे रक्षा प्रतिष्ठान में शोक की लहर दौड़ गई है।
भारतीय वायु सेना ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह दिवंगत जवानों के परिजनों के साथ इस कठिन समय में मजबूती से खड़ी है और सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि देशभर में लोग वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।