नई दिल्ली, (10 जून 2026): केंद्र सरकार ने वस्त्र क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन-संबंधी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे चरण के तहत 22 नए आवेदकों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही योजना के अंतर्गत स्वीकृत कंपनियों की कुल संख्या बढ़कर 96 हो गई है।
सरकार के अनुसार, तीसरे चरण में स्वीकृत 22 नई कंपनियां 2,339.14 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इन कंपनियों से अधिसूचित उत्पादों में 15,561.34 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है, जबकि वस्त्र मूल्य श्रृंखला में 36,217 नए रोजगार सृजित होने की संभावना है।
अब तक पीएलआई योजना के तीसरे चरण के तहत चयनित 96 कंपनियों ने कुल 12,822.67 करोड़ रुपये के निवेश और 58,294.18 करोड़ रुपये के अनुमानित कारोबार की प्रतिबद्धता जताई है।
स्वीकृत कंपनियां मुख्य रूप से मानव निर्मित फाइबर (एमएमएफ) परिधान, एमएमएफ फैब्रिक और टेक्निकल टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में निवेश करेंगी। सरकार का मानना है कि इससे भारत को मूल्यवर्धित वस्त्र विनिर्माण के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।
सरकार ने कहा कि पीएलआई योजना को उद्योग जगत से लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। प्रस्तावित निवेश और उत्पादन क्षमताओं से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी तथा देश में एक मजबूत और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी वस्त्र इकोसिस्टम विकसित होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।