Noida International Airport पर IndiGo का सफल ट्रायल, संचालन शुरू होने की तैयारियों को मिली रफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (10/06/2026): देश के सबसे महत्वाकांक्षी विमानन परियोजनाओं में शामिल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब नियमित हवाई सेवाओं की शुरुआत के बेहद करीब पहुंच चुका है। प्रस्तावित वाणिज्यिक उड़ानों से पहले एयरपोर्ट पर मंगलवार को व्यापक परिचालन परीक्षण किया गया, जिसमें इंडिगो एयरलाइंस के विमान ने सफलतापूर्वक लैंडिंग, पार्किंग और टेक-ऑफ प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया। इस परीक्षण का उद्देश्य एयरपोर्ट की तकनीकी दक्षता, सुरक्षा मानकों और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की क्षमता का मूल्यांकन करना था।

ऑपरेशनल रेडीनेस एंड एयरपोर्ट ट्रांसफर (ORAT) कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस अभ्यास में दिल्ली से उड़ान भरकर आया इंडिगो का विमान निर्धारित समय पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। परीक्षण के दौरान विमान ने रनवे पर उतरने से पहले आवश्यक नेविगेशन प्रक्रियाओं को पूरा किया और एयर ट्रैफिक सिस्टम की कार्यक्षमता का भी परीक्षण किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, ट्रायल के दौरान विशेष रूप से अत्याधुनिक नेविगेशन तकनीकों और खराब मौसम में सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने वाली प्रणालियों की क्षमता का मूल्यांकन किया गया। इसके साथ ही विमान के आगमन से लेकर पुनः उड़ान भरने तक की प्रत्येक प्रक्रिया को वास्तविक परिचालन परिस्थितियों के अनुरूप परखा गया।

परीक्षण उड़ान के दौरान विमान को एयरपोर्ट के एप्रन क्षेत्र में खड़ा किया गया, जहां ग्राउंड ऑपरेशंस से जुड़ी तमाम गतिविधियों का अभ्यास किया गया। इसमें विमान को पार्किंग बे से जोड़ना, ईंधन आपूर्ति, सामान लोडिंग और अनलोडिंग, यात्री बोर्डिंग ब्रिज के संचालन, पुशबैक प्रक्रिया तथा अन्य तकनीकी सेवाओं की जांच शामिल रही।

Noida International Airport

करीब ढाई घंटे तक चले इस व्यापक परीक्षण में एयरपोर्ट प्रबंधन, एयरलाइन, सुरक्षा एजेंसियों और ग्राउंड हैंडलिंग टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अधिकारियों का कहना है कि इस सफल ट्रायल ने यह संकेत दिया है कि एयरपोर्ट नियमित उड़ान संचालन के लिए तेजी से तैयार हो रहा है।

गौरतलब है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उत्तर भारत के प्रमुख एविएशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हवाई यातायात का दबाव कम होने के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के लाखों यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलने की उम्मीद है। एयरपोर्ट प्रबंधन का मानना है कि ऐसे परीक्षण भविष्य में निर्बाध और सुरक्षित हवाई सेवाओं के संचालन के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार करते हैं। सफल ट्रायल के बाद अब सभी की निगाहें नियमित वाणिज्यिक उड़ानों की औपचारिक शुरुआत पर टिकी हुई हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।