NEET 2026 को लेकर शिक्षा मंत्री का भरोसा, बोले- समय पर होंगे नतीजे और परीक्षा होगी पूरी तरह त्रुटिरहित

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (09 June 2026): केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET 2026 परीक्षा को लेकर छात्रों और अभिभावकों को भरोसा दिलाया है कि इस बार परीक्षा पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं और परीक्षा को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार इस पूरी प्रक्रिया को बेहद गंभीरता से ले रही है।

धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि इस वर्ष देशभर के 551 शहरों में 5,435 परीक्षा केंद्रों के माध्यम से NEET आयोजित की जाएगी। इसके अलावा भारत के बाहर भी 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, ताकि विदेशी केंद्रों पर परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को भी सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें अपनी पूरी टीम और NTA की कार्यप्रणाली पर पूरा विश्वास है। उन्होंने भरोसा जताया कि एजेंसी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाएगी और परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता छात्रों के हितों की रक्षा करना और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करना है।

छात्रों और उनके अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने दोहराया कि पहले भी सरकार ने त्रुटिरहित NEET परीक्षा कराने का वादा किया था और अब एक बार फिर उसी प्रतिबद्धता को दोहरा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा परिणाम निर्धारित समय पर घोषित किए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित न हो तथा उनका बहुमूल्य शैक्षणिक समय सुरक्षित रह सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।