New Delhi News (06 June 2026): जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई है। पार्टी की ओर से किए गए पोस्ट में लिखा गया, “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दो! शिक्षा मंत्री को हमने चुनकर भेजा है, हमारे टैक्स से उनको तनख्वाह मिलती है। उनके शासन काल में करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में है। Cockroach आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं।” इस पोस्ट के साथ साझा किए गए वीडियो ने सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज कर दी है।
वीडियो में कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को जोरदार नारेबाजी करते हुए सुना जा सकता है। समर्थक “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” और “नरेंद्र मोदी इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो और मौके से सामने आ रही तस्वीरों के अनुसार, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल पर पहुंच चुके हैं। पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपिके भी अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर मौजूद हैं और कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।
धरना-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मियों और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती की गई है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है, जबकि प्रदर्शन स्थल पर समर्थकों की आवाजाही और राजनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ती दिखाई दे रही हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।