मालवीय नगर अग्निकांड के बाद CTI का CM को पत्र | दी कई सलाह
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (04 जून 2026): मालवीय नगर (Malviya Nagar) में हुए दर्दनाक अग्निकांड (Fire Tragedy) के बाद चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को पत्र लिखकर राजधानी में होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल और सिनेमा हॉल की सुरक्षा व्यवस्था (Safety System) की व्यापक समीक्षा कराने की मांग की है। CTI ने इस मामले में रेस्टोरेंट मालिक के साथ-साथ फायर विभाग (Fire Department), एमसीडी (MCD) और बिजली विभाग (Electricity Department) के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की मांग भी की है।


CTI का कहना है कि इस तरह की घटनाएं केवल किसी एक संस्थान की लापरवाही का परिणाम नहीं होतीं, बल्कि कई स्तरों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का नतीजा होती हैं। संगठन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि राजधानी के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों (Safety Standards) का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए ताकि भविष्य में किसी भी नागरिक की जान जोखिम में न पड़े।
अपने पत्र में CTI ने दिल्ली के होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल और सिनेमा हॉल के लिए 8 प्रमुख सुरक्षा बिंदुओं (Safety Guidelines) पर आधारित एक व्यापक गाइडलाइन जारी करने का सुझाव दिया है। इनमें वैध फायर एनओसी (Fire NOC), अनिवार्य स्मोक डिटेक्टर (Smoke Detector), स्प्रिंकलर सिस्टम (Sprinkler System), नियमित सुरक्षा ऑडिट (Safety Audit), स्पष्ट इमरजेंसी एग्जिट (Emergency Exit), स्टाफ प्रशिक्षण (Staff Training), समय-समय पर मॉक ड्रिल (Mock Drill) और विद्युत सुरक्षा जांच (Electrical Safety Check) को शामिल करने की मांग की गई है।
CTI ने कहा कि केवल नियम बनाना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित निरीक्षण (Inspection) की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी। संगठन का मानना है कि यदि सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता दी जाए तो भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है और लोगों की जान बचाई जा सकती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN N7EWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।