Greater Noida News (26/05/2026): ग्रेटर नोएडा में किन्नर की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अलीगढ़ का निवासी है और वर्तमान में तुगलपुर इलाके में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन के पास पुस्ता मार्ग पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस टीम को आरोपी की लोकेशन संबंधी सूचना लोकल इंटेलिजेंस और सर्विलांस के जरिए मिली थी। जब पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया तो उसने भागने का प्रयास किया और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और .315 बोर का एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी निगरानी में इलाज कराया जा रहा है।
जांच में सामने आया है कि मृतक चांदनी उर्फ मनोरंजन शर्मा और आरोपी अभिषेक तुगलपुर में किराए के मकान में एक साथ रहते थे। दोनों के बीच लंबे समय से आपसी कहासुनी और तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि देर रात घर लौटने, शराब पीने और निजी संबंधों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।बताया जा रहा है कि घटना वाली रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर चांदनी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश में कई टीमें गठित की थीं। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि 24 तारीख की रात तुगलपुर क्षेत्र में हत्या की वारदात सामने आई थी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।