पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया झटका! 2 हफ्तों में चौथी बार बढ़े दाम
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (25 मई, 2026): देशभर में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Prices) की कीमतों में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले दो हफ्तों में चौथी बार ईंधन (Fuel) के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। ताजा बढ़ोतरी में पेट्रोल की कीमत में ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।
जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी लगातार तीन बार कीमतों में इजाफा किया गया था। बीते दिनों पेट्रोल के दाम क्रमशः ₹3, ₹0.90 और ₹0.87 प्रति लीटर बढ़े थे, जबकि डीजल की कीमतों में ₹3, ₹0.94 और ₹0.91 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। लगातार बढ़ती कीमतों से परिवहन (Transport), रोजमर्रा के सामान और बाजार (Market) पर महंगाई का असर देखने को मिल सकता है।
पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी तनाव और कच्चे तेल (Crude Oil) की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल के कारण भारत में ईंधन महंगा हो रहा है। आने वाले दिनों में यदि वैश्विक हालात नहीं सुधरे, तो पेट्रोल-डीजल के दामों में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।
आम नागरिकों और वाहन चालकों ने लगातार बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि महंगाई पहले से ही चरम पर है और अब ईंधन की कीमतों में लगातार इजाफा आम आदमी के बजट को पूरी तरह बिगाड़ रहा है।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।