दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सरकार प्रतिबद्ध: सीएम ने एयर पॉल्यूशन सिस्टम का किया निरीक्षण
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (23 May 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि दिल्ली का “स्वच्छ हवा अभियान” किसी एक मौसम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह 365 दिन चलने वाला जनस्वास्थ्य मिशन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्लीवासियों को बेहतर हवा और स्वस्थ जीवन देना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के तहत उन्होंने कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और विधायक हरीश खुराना के साथ राजधानी में लगाए जा रहे “Made in India” अत्याधुनिक Air Purification Technologies का ऑन-ग्राउंड निरीक्षण किया। सरकार का दावा है कि ये तकनीकें प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकती हैं और आने वाले समय में दिल्ली के कई हिस्सों में इनका विस्तार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सत गुरु राम सिंह मार्ग पर लगाए गए “STR 101 Filterless Air Purifier” सिस्टम का निरीक्षण किया। यहां कुल 21 अत्याधुनिक डिवाइस लगाए गए हैं, जो advanced self-cleaning technology से लैस हैं। अधिकारियों के अनुसार यह सिस्टम smoke, dust, PM2.5, PM10 और अन्य harmful pollutants को नियंत्रित करने में सक्षम है। दावा किया गया कि प्रत्येक डिवाइस प्रतिघंटा लगभग 3 लाख लीटर हवा को treat कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की तकनीकें dense traffic zones और commercial क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी तकनीक की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार आधुनिक तकनीक के जरिए प्रदूषण पर निर्णायक प्रहार करना चाहती है।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने “EV-mounted Anti-Smog Gun” तकनीक का निरीक्षण किया, जिसे भारत का पहला zero-emission moving anti-smog system बताया जा रहा है। यह सिस्टम फिलहाल कीर्ति नगर और मायापुरी जैसे औद्योगिक एवं व्यस्त इलाकों में तैनात किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक यह तकनीक चलते-फिरते सड़कों पर मौजूद धूल और प्रदूषण को नियंत्रित करती है तथा “clean air corridor” तैयार करने में मदद करती है। सरकार का कहना है कि इससे न केवल visibility बेहतर होगी, बल्कि लोगों को breathing comfort भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का एक बड़ा कारण सड़क की धूल और वाहन जनित उत्सर्जन है, इसलिए ऐसे mobile anti-smog solutions भविष्य में अहम भूमिका निभाएंगे।
निरीक्षण के दौरान “PAWAN III Pollution Control Device” को भी प्रदर्शित किया गया, जिसे कीर्ति नगर फायर स्टेशन के पास स्थापित किया गया है। यह प्रणाली विशेष रूप से vehicular pollution को source level पर capture और treat करने के लिए विकसित की गई है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि field trials के दौरान इस डिवाइस से particulate pollution में लगभग 29 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि ऐसे परिणाम बड़े स्तर पर भी सफल रहते हैं तो दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों की सराहना करते हुए कहा कि स्वदेशी innovation के जरिए पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिल रही है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण के खिलाफ केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाले परिणाम देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार सड़क धूल नियंत्रण, स्वच्छ परिवहन, हरित तकनीक, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और आधुनिक pollution control systems पर एक साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में राजधानी के अधिक प्रदूषण प्रभावित इलाकों में भी ऐसी तकनीकों की तैनाती पर विचार किया जाएगा। उन्होंने दिल्लीवासियों से भी अपील की कि स्वच्छ हवा के इस अभियान में जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है, क्योंकि प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई सरकार और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।