नोएडा सेक्टर-35 में सुरक्षा मुद्दों पर मंथन, पुलिस और आरडब्ल्यूए की अहम बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (20/05/2026): नोएडा के सेक्टर-35 में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ठाकुर एन. पी. सिंह ने की। बैठक में सेक्टर-35 की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, मेड एवं ड्राइवरों के सत्यापन, ट्रैफिक समस्या, सेक्टर के बाहर अनधिकृत बसों की पार्किंग तथा ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव जैसे विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस विभाग की ओर से एसीपी-2 नोएडा अनिल कुमार पांडे और थाना प्रभारी सेक्टर-24 नोएडा सुबोध सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष महिपाल सिंह, महासचिव राजीव चौधरी, राजीव जैन सहित सेक्टर-35 के अन्य निवासी उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।