नई दिल्ली (01 फरवरी 2025): वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 पेश करते हुए इनकम टैक्स देने वालों को बड़ी राहत दी है। बजट में इनकम टैक्स के नए स्लैब पेश किए गए हैं, जिनमें टैक्स दरों और छूट की सीमा में अहम बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ी राहत यह है कि अब सालाना 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा। इससे पहले यह सीमा 7 लाख रुपये थी, जिसके ऊपर टैक्स देना अनिवार्य था।
वित्त मंत्री ने बताया कि नए टैक्स रिजीम का पूरा ढांचा बदल दिया गया है ताकि मध्यम वर्ग को अधिक लाभ मिल सके। हालांकि, स्टैंडर्ड डिडक्शन अभी भी 75,000 रुपये ही रखा गया है, जिससे टैक्सपेयर्स को अतिरिक्त राहत मिलेगी। नए टैक्स स्लैब के अनुसार 8 लाख से 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर केवल 10% टैक्स देना होगा। वहीं, 15 लाख से 20 लाख रुपये तक की आय पर 20% टैक्स और 24 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30% टैक्स लगाया जाएगा।
इस नई व्यवस्था से देश के करोड़ों टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत मिलेगी और उनके हाथ में ज्यादा पैसा बचेगा, जिससे उपभोग और निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बजट 2025 में किए गए इन बदलावों को सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता की क्रय शक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से लागू किया है।
आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम मध्यम वर्ग के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा और इससे टैक्स देने वालों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। बजट 2025 का यह टैक्स स्ट्रक्चर देश की आर्थिक विकास दर को तेज करने में अहम भूमिका निभाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।