गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों को मिले नए प्रभारी
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (18/05/2026): गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जनहित और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी आदेश के बाद जिले के अहम थानों को नए प्रभारी मिले हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को थाना फेस-3 से स्थानांतरित कर अस्थाई रूप से थाना दनकौर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं एसओजी में तैनात निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा को थाना दादरी की कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह को दनकौर से हटाकर थाना बिसरख का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा को बिसरख से स्थानांतरित कर थाना जेवर एयरपोर्ट की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक सुभाष चन्द्र को थाना फेस-3 का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
पुलिस कमिश्नरेट के इस बड़े फेरबदल को आगामी चुनौतियों और बेहतर पुलिसिंग की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। नए थाना प्रभारियों की तैनाती से जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने पर विशेष फोकस रहेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।