काम दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (18/05/2026): थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने काम दिलाने के नाम पर महिलाओं के साथ ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुष एवं दो महिलाओं समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु की एक चैन व पेंडेंट, एक जोड़ी टॉप्स, एक मोबाइल फोन तथा 650 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 17 मई 2026 को थाना फेस-2 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से कार्रवाई करते हुए एनएसईजेड पुस्ता रोड क्षेत्र से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिलाओं को रोजगार दिलाने का झांसा देकर उनसे ठगी कर आर्थिक लाभ कमाते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम कुमार पुत्र संजय कुमार ठाकुर निवासी समस्तीपुर, बिहार हाल निवासी भंगेल नोएडा, विशाल पुत्र दिलीप कुमार मिश्रा निवासी सीतामढ़ी, बिहार हाल निवासी सलारपुर नोएडा, रानी मिश्रा पत्नी ललन पंडित निवासी छपरा, बिहार हाल निवासी सलारपुर गौतमबुद्धनगर तथा राखी पत्नी पंकज निवासी सहारनपुर हाल निवासी भंगेल गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चैन मय पेंडेंट, एक जोड़ी टॉप्स, एक मोबाइल फोन और 650 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद आभूषण पीली धातु के बताए जा रहे हैं। इस मामले में थाना फेस-2 नोएडा पर मु0अ0सं0 0196/2026 के तहत धारा 318(2) एवं 317(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।