नोएडा प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर-51 और C-7 बारात घर का किया निरीक्षण

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (17/05/2026): नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल-3 की टीम ने रविवार को सेक्टर-51 और C-7 बारात घर का निरीक्षण कर विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। निरीक्षण के दौरान बारात घर में चल रहे किचन निर्माण कार्य के डिजाइन, छत पर लगने वाली शीट और ग्रीज ट्रैप की व्यवस्था पर मंथन किया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि किचन का कनेक्शन किस स्थान से लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बारात घर के जेंट्स टॉयलेट को तोड़कर वहां पांच नए यूरिनल बनाने और पूरे टॉयलेट के रिनोवेशन पर सहमति बनी। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य की शुरुआत आज से ही कर दी जाएगी।

इसके अलावा बारात घर में लगे खराब बोर्डों को हटाकर नए बोर्ड जल्द लगाने का निर्णय लिया गया। बारात घर के बाहर हो रहे अतिक्रमण को हटाने को लेकर भी अधिकारियों ने चर्चा की और कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं सेक्टर-51 में चल रही अवैध कमर्शियल गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने, संबंधित लोगों को दोबारा नोटिस जारी करने और शिकायत को रेजिडेंशियल प्लॉट विभाग को भेजने पर भी सहमति बनी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।