पंजाब CM भगवंत मान ने दिल्ली पुलिस की रेड को बताया भाजपा की हार की बोखलाहट
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (30 जनवरी, 2025): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में अपने मुख्यमंत्री निवास, कपूरथला हाउस, पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई रेड की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि यह सब भाजपा की हार की बोखलाहट है। उन्होंने कहा, “आज दिल्ली में मेरे मुख्यमंत्री निवास कपूरथला हाऊस में दिल्ली पुलिस ने रेड की। पूरे घर का चप्पा चप्पा तलाशा। मेरे परिवार की औरतों के कपड़े वाले संदूक तक की जांच की, किया मुझे बताएंगे कि किया मिला?”
भगवंत मान ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस बीजेपी के नेताओं के घरों पर रेड करने की हिम्मत नहीं दिखाती, जो दिल्ली पुलिस के ऑफिस से महज 500 मीटर की दूरी पर हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या केवल आम आदमी पार्टी और पंजाबियों के साथ ही ऐसा व्यवहार किया जाता है।
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी इस रेड की आलोचना की और इसे भाजपा की गुंडागर्दी बताया। उन्होंने ट्वीट किया, “BJP की खुली गुंडागर्दी देखिए- BJP के नेता खुलेआम पैसे, जैकेट, साड़ियाँ, जूते बांट रहे हैं। पुलिस और चुनाव आयोग सब देख कर भी अंधे बने बैठे हैं। कानून BJP के लिए मज़ाक बन चुका है।”
केजरीवाल ने आगे कहा, “वहीं दूसरी तरफ़ बिना किसी सुबूत के पंजाब के CM के घर में घुसकर रेड कर रहे हैं। ये गुंडागर्दी नहीं तो क्या है? BJP ने सरकारी सिस्टम को अपनी जागीर बना लिया है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। पंजाब के लोगों द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री का अपमान किया गया, हर पंजाबी का अपमान किया गया है। अब जनता चुप नहीं बैठेगी।”
केजरीवाल ने यह सवाल भी उठाया कि चुनाव आयोग ने पंजाब CM के घर की रेड में क्या पाया, जबकि बीजेपी के नेता खुलेआम पैसे और समान बांट रहे थे, उन पर कब कार्रवाई की जाएगी?
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।