ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-खिलाड़ियों ने जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते कई मेडल
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (07/05/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-खिलाड़ियों ने जिला गौतमबुद्ध नगर ओलंपिक खेल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
तनिष ने लंबी कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। वहीं साक्षी ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक और 600 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा शॉट पुट प्रतियोगिता में रजत पदक तथा नीरज ने भाला फेंक में कांस्य पदक प्राप्त किया।
इन उत्कृष्ट उपलब्धियों के आधार पर तनिष और साक्षी का चयन राज्य स्तरीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया गया है। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।