Greater Noida News (07/05/2026): ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में एलएलबी छात्र साजन की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी वीर सिंह को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले पुलिस इसी मामले में मुख्य आरोपी टिल्लू उर्फ मंगेश को भी मुठभेड़ के दौरान पकड़ चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, 5 और 6 मई की दरमियानी रात साकीपुर गांव में मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया था। घर के बाहर नाली के पास जमा कचरे को जलाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर टिल्लू, वीर सिंह और उनके साथियों ने 25 वर्षीय साजन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। साजन को तीन गोलियां लगी थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक एलएलबी का छात्र बताया गया है।
बताया जा रहा है कि साजन देर रात एक शादी समारोह से घर लौटा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपियों के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और आरोपियों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था।
परिजनों की शिकायत पर सूरजपुर थाने में हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को सूरजपुर थाना पुलिस एमटैक के सामने तिराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान तिलपता की ओर से आ रही एक संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगा। पीछा किए जाने पर आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी घायल हो गया।
घायल बदमाश की पहचान साकीपुर निवासी 38 वर्षीय वीर सिंह के रूप में हुई। उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि साजन हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।