मौसम में बदलाव से बढ़ा फसलों पर खतरा, कृषि विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (07/05/2026): जिला कृषि रक्षा अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर ने जायद सीजन की प्रमुख फसलों में खरपतवार, कीट एवं रोग नियंत्रण को लेकर किसानों (Farmers) के लिए एडवाइजरी (Advisory) जारी की है। विभाग ने कहा है कि मौसम (Season) में लगातार हो रहे बदलाव, वर्षा एवं तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण फसलों में कीट एवं रोगों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में किसान फसलवार सुझाए गए उपाय अपनाकर अपनी फसलों को सुरक्षित रख सकते हैं।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद में जायद सीजन के दौरान मुख्य रूप से मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंगफली, उर्द, मूंग एवं गन्ना की खेती की जाती है। वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए किसानों को समय रहते खरपतवार एवं रोग नियंत्रण के उपाय अपनाने की आवश्यकता है।
मक्का, ज्वार एवं बाजरा फसलों में खरपतवार नियंत्रण हेतु एट्राजिन 50 प्रतिशत डब्ल्यूपी 2 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर अथवा ड्यूरॉन डब्ल्यूपी 1.5 से 2 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की मात्रा को 500 से 700 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करने की सलाह दी गई है।
मूंगफली की फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए बुवाई के दो दिन के भीतर ऑक्सीफ्लोरोफेन 23.5 प्रतिशत ईसी की 600 मिली मात्रा प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करने को कहा गया है। इसके अलावा इमेजाथापर 10 प्रतिशत एसएल की 1000 मिली मात्रा को 500 से 600 लीटर पानी में घोलकर बुवाई के 10 से 15 दिन बाद छिड़काव करने से घास कुल एवं चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों का प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है।
उर्द एवं मूंग की फसल में चौड़ी और संकरी पत्ती वाले खरपतवारों के नियंत्रण हेतु बुवाई के 10 दिन बाद इमेजाथापर 10 प्रतिशत ईसी का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। किसानों को पीला चित्तवर्ण रोग से प्रभावित पौधों को उखाड़कर नष्ट करने, खेत एवं मेड़ों को खरपतवार मुक्त रखने तथा प्रति हेक्टेयर 6 से 8 स्टिकी ट्रैप लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
रोग वाहक सफेद मक्खी के नियंत्रण के लिए डाइमेथोएट 30 प्रतिशत ईसी की 1 लीटर मात्रा को 500 से 600 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर छिड़काव करने की सलाह दी गई है। आवश्यकता अनुसार 10 से 15 दिन के अंतराल पर 2 से 3 बार छिड़काव किया जा सकता है।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर वैज्ञानिक सलाह के अनुसार फसल प्रबंधन अपनाएं, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके और बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।