West Bengal Election Result: बंगाल में बीजेपी की बढ़त पर मनोज तिवारी का अनोखा जश्न, गाकर जताई खुशी

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (04 May 2026): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी को 190 से ज्यादा सीटों पर बढ़त मिलने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। इसी बीच दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बेहद अनोखे अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की। जैसे ही पार्टी के पक्ष में रुझान सामने आए, मनोज तिवारी गाना गुनगुनाते नजर आए और इसे जनता के जनादेश का परिणाम बताया। उनका यह अंदाज अब राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

चुनाव प्रचार के दौरान मनोज तिवारी पश्चिम बंगाल में काफी सक्रिय रहे थे। उन्होंने कई नुक्कड़ सभाएं और रोड शो किए थे, जिससे पार्टी के प्रचार अभियान को मजबूती मिली। अब रुझानों में बीजेपी की बढ़त से उत्साहित तिवारी ने इसे राज्य की जनता, खासकर महिलाओं की भावनाओं का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह “भ्रष्ट और क्रूर सत्ता” के खिलाफ जनता की प्रतिक्रिया है और नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संदेश की जीत है।

मनोज तिवारी ने यह भी दावा किया कि राज्य में मुस्लिम समाज के एक वर्ग ने भी टीएमसी से दूरी बनाई है, जिसका असर चुनावी रुझानों में देखने को मिल रहा है। उन्होंने अपनी खुशी को एक गाने के रूप में भी व्यक्त किया, जो अब लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, दिल्ली बीजेपी के अन्य बड़े नेताओं की ओर से अभी तक इस बढ़त पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

वहीं, दिल्ली बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल और असम में डटे हुए थे। इनमें रेखा गुप्ता के दौरे भी शामिल रहे। लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा, संतोष पाल, धीरज जोशी, मनोज त्यागी और जय प्रकाश जैसे नेता संगठन महामंत्री पवन राणा के नेतृत्व में चुनावी जिम्मेदारी निभा रहे थे। अब मतगणना पूरी होने के बाद ये सभी नेता दिल्ली लौटेंगे, जबकि पूरे देश की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।