चुनावी नतीजों के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट क्यों?, इन मार्गों पर जानें से बचें
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (04 May 2026): दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 4 मई 2026 को चुनावी नतीजों के मद्देनज़र विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों के अनुसार, DDU मार्ग पर बड़ी संख्या में समर्थकों और गणमान्य लोगों के जुटने की संभावना है, जिससे आसपास के इलाकों में यातायात दबाव बढ़ सकता है। खासतौर पर ITO Chowk, BSZ मार्ग और आसपास की सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बन सकती है।
ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक DDU मार्ग (दोनों कैरिजवे) पर जानें से बचें। जरूरत पड़ने पर इस मार्ग से ट्रैफिक डायवर्ट भी किया जा सकता है। प्रशासन का कहना है कि चुनाव परिणामों के चलते अचानक भीड़ बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, इसलिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना ही बेहतर रहेगा।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी खास सलाह दी गई है। पुलिस ने सुझाए गए वैकल्पिक रूट जैसे ITO–आउटर सर्कस–चेम्सफोर्ड रोड और BSZ मार्ग–मिंटो रोड–NDLS मार्ग अपनाने को कहा है। इसके अलावा दिल्ली गेट और जेएलएन मार्ग के रास्ते भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं ताकि मुख्य मार्गों पर दबाव कम किया जा सके।
प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। साथ ही, रियल टाइम अपडेट के लिए Delhi Traffic Police के सोशल मीडिया और हेल्पलाइन चैनलों से जुड़े रहने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके और यात्रा सुगम बनी रहे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।