गोलगप्पे बने आफत: 36 से ज्यादा लोग बीमार, 6 साल के बच्चे की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (27/04/2026): झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बजटो गांव में शनिवार शाम एक गंभीर मामला सामने आया, जहां गोलगप्पे (Golgappas) खाने के बाद 36 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। सभी प्रभावित लोगों को तेज बुखार, पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। स्थिति बिगड़ने पर ग्रामीणों की मदद से सभी मरीजों को तत्काल सदर अस्पताल (Hospital) पहुंचाया गया और जहां इलाज के दौरान 6 वर्षीय रंजन कुमार की मौत हो गई। मृतक बच्चा बजटो गांव का रहने वाला था।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। अस्पताल लाए गए मरीजों में बच्चों और महिलाओं की संख्या अधिक है। इनमें दिवाकर कुमार, शिवम कुमार, अनुराधा कुमारी, मनोता कुमारी, रिया कुमारी, प्रिंस कुमार, रानी कुमारी, रंजन कुमार, सुजीत कुमार वर्मा, बादल कुमार, मधु वर्मा, रेखा देवी, रिंकी देवी और बलराम प्रसाद वर्मा समेत अन्य शामिल हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार शाम एक ठेले पर गोलगप्पे बेचने वाला व्यक्ति गांव में आया था। बच्चों और महिलाओं समेत कई लोगों ने उससे गोलगप्पे खाए थे। रात में कुछ लोगों को हल्की परेशानी महसूस हुई, लेकिन रविवार सुबह होते-होते सभी में बुखार और पेट दर्द के लक्षण तेज हो गए। धीरे-धीरे जिन लोगों ने गोलगप्पे खाए थे, वे सभी बीमार पड़ने लगे।

हालात गंभीर होते देख ग्रामीणों ने मरीजों को एक-एक कर सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बाकी मरीजों का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।