खरीफ 2026 के लिए बीज बुकिंग शुरू, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन और ई-लॉटरी प्रक्रिया

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (26/04/2026): गौतमबुद्ध नगर में खरीफ 2026 (Kharif ) के लिए बीज लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि पंजीकृत किसान 10 मई तक कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बीज बुकिंग (Online Seed Booking) कर सकते हैं। यदि आवेदन ज्यादा आते हैं, तो किसानों का चयन ई-लॉटरी (E-Lottery)के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रक्रिया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि इच्छुक कृषक, जो अरहर, उर्द, मूंग (मिनीकिट बीज) तथा संकर बाजरा और संकर ज्वार जैसे बीज प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें विभागीय कृषि पोर्टल पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बीज बुकिंग की अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है। कृषक स्वयं या जन सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से अपनी आवश्यकता के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

पात्रता के संबंध में बताया गया कि केवल कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसान ही प्रमाणित, मिनीकिट एवं संकर बीजों के लिए आवेदन कर सकेंगे। चयनित किसानों को मिनीकिट बीज निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि अन्य बीज अनुदानित दर पर दिए जाएंगे। बीज वितरण विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से पॉस मशीन के माध्यम से किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए कृषक उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, संबंधित विकास खंड के बीज भंडार या कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों से संपर्क कर सकते हैं। कृषि विभाग ने सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।