New Delhi News (25 अप्रैल 2026): उत्तर दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) सामने आया है, जहां तेज रफ्तार i20 कार ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक नागेंद्र की इलाज (Treatment) के दौरान मौत हो गई, जबकि रिक्शा में सवार दो महिलाएं और तीन बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी (Panic) मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने नागेंद्र को बचाने की कोशिश की लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
पुलिस (Police Action) के अनुसार, कार चालक डॉ. सिद्धार्थ, जो जीबी पंत अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट हैं, को हिरासत में ले लिया गया है।
हादसे में शामिल कार को जब्त (Vehicle Seized) कर लिया गया है और चालक के नशे (Drunk Driving) में होने की जांच की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।