मिलान में भारत-इटली सहयोग को मजबूत करने की दिशा में EPCH की पहल

23 अप्रैल 2026, दिल्ली/एनसीआर: दिनांक 22.04.2026 को नीरज खन्ना, अध्यक्ष, एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (ईपीसीएच) ने मिलान में सलोने डेल मोबैल, मिलानो की एडिटोरियल एवं सांस्कृतिक निदेशक एवं सलाहकार अन्नालिसा रोसो से मुलाकात की । इस बैठक में भारत और इटली के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित आयोजनों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने तथा नियमित सहभागिता के अवसरों पर चर्चा की गई ।

इस अवसर पर नीरज खन्ना, अध्यक्ष, ईपीसीएच ने कहा, “अन्नालिसा रोसो से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई और यह विचार-विमर्श सार्थक रहा कि भारत और इटली के दो वैश्विक प्रतिष्ठित आयोजन मंच साझा विकास के लिए किस प्रकार अधिक नियमित रूप से सहयोग कर सकते हैं । हमारा मानना है कि सलोने डेल मोबैल जैसे अंतरराष्ट्रीय डिजाइन एवं आयोजन क्षेत्र के अग्रणी संस्थानों के साथ मजबूत संवाद और सहयोग से हमारे हस्तशिल्प क्षेत्र को नई पहचान, साझेदारी और मूल्य संवर्धन के अवसर प्राप्त होंगे ।”

उन्होंने आगे कहा, “हमें यह बताते हुए भी खुशी है कि रोसो ने आईएचजीएफ दिल्ली मेले के हमारे आमंत्रण को स्वीकार किया है । उनका यह दौरा आईएचजीएफ दिल्ली मेले के माध्यम से भारत के हस्तशिल्प उद्योग की व्यापकता, विविधता और रचनात्मक क्षमता को प्रत्यक्ष रूप से देखने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा ।”

राजेश रावत, कार्यकारी निदेशक, ईपीसीएच ने कहा, “यह बैठक वैश्विक स्तर के प्रमुख आयोजन संस्थानों के साथ ईपीसीएच की अंतरराष्ट्रीय सहभागिता को विस्तार देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है । हमें विश्वास है कि सलोने डेल मोबैल के साथ नियमित संवाद और सहयोग से पारस्परिक सीख, पेशेवर सहयोग और वैश्विक पहुंच को और मजबूत किया जा सकेगा ।”

रावत ने आगे बताया कि “ईपीसीएच ने आगामी 61वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला – ऑटम 2026, जो 13 से 17 अक्टूबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा, के लिए खरीदारों को आकर्षित करने हेतु प्रचार गतिविधियां शुरू कर दी हैं । इन प्रयासों में लक्षित सोशल मीडिया अभियान, प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मेलों में प्रचार तथा प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में विज्ञापन शामिल हैं, ताकि गुणवत्तापूर्ण खरीदारों को आकर्षित किया जा सके और मेले में वैश्विक भागीदारी को सुदृढ़ किया जा सके ।”

टिप्पणियाँ बंद हैं।