यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी: शिखा वर्मा ने 12वीं में किया टॉप, ऐसे करें चेक
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Uttar Pradesh News (23 अप्रैल 2026): उत्तर प्रदेश के 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से आज शाम ठीक 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट घोषित किया गया। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) के माध्यम से भी अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। भारी ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे डिजिलॉकर जैसे वैकल्पिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करें ताकि बिना किसी तकनीकी परेशानी के अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकें।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट (12वीं) के नतीजों के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी की गई है। इस वर्ष सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं नंदनी वर्मा और श्रेया वर्मा ने 97.20% अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर सुरभि यादव और पूजा पाल ने 97.00% अंक के साथ जगह बनाई है। जिन छात्र-छात्राओं को अभी तक अपना परिणाम देखने में दिक्कत हो रही है, वे वेबसाइट पर दिए गए विकल्प में अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज कर आसानी से अपना परीक्षाफल प्राप्त कर सकते हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।