Uttar Pradesh News (19 अप्रैल 2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला है। लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष की सोच कुत्सित है और किसी का भी अधिकार नहीं छीना जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही हैं।
सीएम योगी ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में देश की कमान संभाली, तब उन्होंने चार प्रमुख वर्ग महिला, गरीब, युवा और किसान को प्राथमिकता देने की बात कही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों ने जातिवाद के नाम पर देश को कमजोर किया और अपने परिवारों के हित में सत्ता का दुरुपयोग किया। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उठाए गए हर प्रगतिशील कदम का कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने विरोध किया।
उन्होंने संसद के विशेष सत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि 16, 17 और 18 तारीख को बुलाए गए सत्र में विपक्ष की नकारात्मक सोच के कारण महिला आरक्षण बिल पारित नहीं हो सका। परिसीमन को लेकर भ्रम फैलाया गया, जबकि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट आश्वासन दिया था कि किसी भी राज्य की सीटें कम नहीं होंगी। इसके बावजूद विपक्ष ने देशहित के इस फैसले का विरोध किया।
सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास अपने पुराने “पापों” के प्रायश्चित का अवसर था, लेकिन उन्होंने उसे भी गंवा दिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि “देख सपाई बिटिया घबराई” जैसी स्थिति बन गई है और स्टेट गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए इसे सुधारने का मौका भी खो दिया गया।
उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी दल केवल अपने परिवारों के हितों को प्राथमिकता देते हैं और युवाओं व बेरोजगारों के अधिकारों की अनदेखी करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के हर जनहितकारी प्रयास के साथ खड़ी है और विपक्ष के इस रवैये को जनता माफ नहीं करेगी।
अंत में उन्होंने कहा कि आधी आबादी यानी महिलाएं इस मुद्दे पर विपक्ष को कभी माफ नहीं करेंगी और आने वाले समय में इसका जवाब देंगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।