Noida News ( 13 April 2026): समसारा विद्यालय के विद्यार्थियों ने कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता 12 अप्रैल 2026 को नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई, जिसमें जिले भर से लगभग 450 बालक एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं ‘ब’ की छात्रा प्रत्युषा सिंह ने अंडर-13 वर्ष वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, कक्षा पाँचवीं ‘अ’ की छात्रा छनक त्यागी ने अंडर-9 वर्ष वर्ग में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यालय के लिए यह और भी गर्व की बात है कि स्वर्ण पदक विजेता प्रत्युषा सिंह का चयन राज्य कराटे चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 24 से 26 अप्रैल 2026 तक के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित की जाएगी, जहां वह जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस उपलब्धि पर समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति बत्रा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अनुशासन, मेहनत और समर्पण का परिणाम है, जो अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।