2026 में नए ट्रैफिक नियम लागू, अब‌ लापरवाही पर लगेगा कड़ा जुर्माना

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (11/04/2026): साल 2026 में यातायात नियमों (Traffic Rules) को लेकर सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। नए नियम लागू होने के बाद अब ट्रैफिक उल्लंघन करने पर पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा जुर्माना देना होगा। कई मामलों में लाइसेंस रद्द करने और जेल तक का प्रावधान (Provision) भी किया गया है।

नए नियमों के अनुसार, बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर पहली बार ₹100 का चालान लगेगा, लेकिन बार-बार नियम तोड़ने पर ₹1,000 का जुर्माना (Fine) और 3 महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस रद्द (Driving License Cancelled) किया जा सकता है।

ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना अब बेहद महंगा साबित होगा। इस नियम के उल्लंघन पर ₹5,000 का चालान तय किया गया है, जो पहले ₹500 था।

इसके अलावा, बिना ड्राइविंग लाइसेंस या पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के वाहन चलाने पर ₹10,000 का भारी जुर्माना लगाया जाएगा। पहले यह राशि ₹1,000 थी।

रेड लाइट जंप करने यानी सिग्नल तोड़ने पर भी अब ₹5,000 का चालान देना होगा, जबकि पहले यह ₹500 था। नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के मामले में नियम और सख्त कर दिए गए हैं। ऐसे मामलों में ₹25,000 का जुर्माना और 3 साल तक की जेल का प्रावधान किया गया है। पहले इसके लिए ₹2,500 का चालान था।

दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने यानी ट्रिपलिंग करने पर अब ₹1,000 का जुर्माना लगेगा, जो पहले ₹100 था।‌ ओवरस्पीडिंग के मामलों में भी सख्ती बढ़ाई गई है। अब तेज गति से वाहन चलाने पर 20,000 तक का चालान काटा जा सकता है, जबकि पहले यह ₹2,000 था।

इन नए नियमों के तहत अब अधिकतर चालान ऑटोमैटिक कैमरा सिस्टम के जरिए किए जा रहे हैं। सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे नियमों के उल्लंघन को रिकॉर्ड करते हैं, जिसके आधार पर चालान जारी होता है।‌ सरकार का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ाना और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करना है। नए नियमों के लागू होने के बाद यातायात नियमों का पालन करना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।