National News (11/04/2026): देश में एलपीजी गैस (LPG Gas) की उपलब्धता को आसान बनाने के लिए सरकार (Government) ने एक अहम कदम उठाया है। अब बाहर रहने वाले छात्र, प्रवासी मजदूर, किराए के मकानों में रहने वाले लोग और वे लोग जिनके पास स्थायी पता नहीं है, उन्हें गैस कनेक्शन लेने की झंझट से राहत मिल गई है।
सरकार की ओर से 5 किलो का छोटा एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) लॉन्च किया है। यह सिलेंडर खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो बार-बार अपना निवास स्थान बदलते रहते हैं। इस नई व्यवस्था के तहत अब उपभोक्ताओं को अलग से एलपीजी या पीएनजी कनेक्शन लेने की आवश्यकता नहीं होगी।
यह छोटा सिलेंडर पूरी तरह से उपभोक्ता का खुद का होगा, जिसे वे अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं। इसकी कीमत ₹1400 से ₹1700 के बीच बताई जा रही है, जिसमें सिलेंडर, भरी हुई गैस, रेगुलेटर और पाइप शामिल हैं। एक बार खरीदने के बाद उपभोक्ता इसे ₹370 से ₹550 के बीच में रिफिल करवा सकते हैं।
इस सिलेंडर को खरीदने के लिए किसी भी गैस एजेंसी पर जाकर आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड जैसे पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा। इसके बाद उपभोक्ता आसानी से यह सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि, यदि कोई एजेंसी छोटा सिलेंडर देने से मना करती है या ब्लैक में बेचने की कोशिश करती है, तो उपभोक्ता गैस हेल्पलाइन नंबर 1906 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल कर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।
नई व्यवस्था से ऐसे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें अब तक गैस कनेक्शन और सिलेंडर की उपलब्धता में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।