हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार राज्यसभा पहुंचे, नए कार्यकाल की शुरुआत
टेन न्यूज़ नेटवर्क
National News (10 April 2026): जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता हरिवंश नारायण सिंह को एक बार फिर राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उनके नामांकन के साथ ही उनका नया कार्यकाल शुरू हो गया है। उनका पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो गया था। हरिवंश फिलहाल राज्यसभा के उप सभापति के पद पर भी आसीन हैं और अब वे लगातार तीसरी बार उच्च सदन का हिस्सा बनेंगे।
हरिवंश नारायण सिंह का राजनीतिक और संसदीय सफर काफी महत्वपूर्ण रहा है। उन्हें पहली बार अप्रैल 2014 में जेडीयू ने बिहार से राज्यसभा भेजा था। इसके बाद 9 अगस्त 2018 को वे पहली बार राज्यसभा के उप सभापति निर्वाचित हुए। फिर 14 सितंबर 2020 को उन्होंने दूसरी बार इस पद को हासिल किया। वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं और पार्टी के भीतर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 30 जून 1956 को जन्मे हरिवंश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के पास स्थित स्कूल से पूरी की। उन्होंने 1971 में जेपी इंटर कॉलेज, सेवाश्रम से हाईस्कूल पास किया और फिर आगे की पढ़ाई के लिए वाराणसी पहुंचे। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की और पत्रकारिता में डिप्लोमा भी किया, जिसने उनके करियर की दिशा तय की।

पत्रकारिता के क्षेत्र में हरिवंश का योगदान भी बेहद उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टाइम्स ग्रुप से की। इसके बाद कुछ समय के लिए उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया में भी काम किया, जहां उन्होंने 1981 से 1984 तक सेवाएं दीं। हालांकि, उनका मन पत्रकारिता में ही रमा और वे फिर इस पेशे में लौट आए।
इसके बाद उन्होंने आनंद बाजार पत्रिका समूह की साप्ताहिक पत्रिका ‘रविवार’ में सहायक संपादक के रूप में काम किया। 1990 के दशक में वे प्रभात खबर से जुड़े, जहां उन्होंने दो दशकों से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दीं और अखबार को नई पहचान दिलाई। अब राजनीति और संसदीय जिम्मेदारियों के साथ उनका अनुभव देश की विधायी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।